फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा महिला की गला घोंटकर हत्या

Sat, 31 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लापता महिला का शव औरंगाबाद क्षेत्र में पड़ा मिला। आशंका है कि महिला को अगवा कर यहां लाया गया और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश होने से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


मृतक महिला की शिनाख्त सुमन (32) पत्नी महेंद्र सिंह पाल निवासी गांव परवाना, थाना खानपुर के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, सुमन गुरुवार सुबह उपले पाथने के लिए परवाना नहर पुल के पास गई थी मगर नहीं लौटी। पति महेंद्रपाल ने शनिवार सुबह इसकी गुमशुदगी खानपुर थाने में दर्ज कराई थी।

इसी बीच खानपुर पुलिस को एक शव औरंगाबाद थाना क्षेत्र में जनौरा नहर पुल के पास सरस के खेत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त सुमन के रूप में की। महिला का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुलिस मान रही है कि रात के वक्त जंगली जानवरों ने चेहरा क्षतिग्रस्त किया है।
विज्ञापन


गले पर भी निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। औरंगाबाद थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया, शव के पास से महिला के जेवरात बरामद हुए हैं। ऐसे में लूट की आशंका सिरे से निराधार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के साथ हैवानियत किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

पति बोला-किसी से रंजिश नहींः महेंद्र सिंह पाल के मुताबिक, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह मजदूरी करने के लिए चला गया था। इसी बीच पत्नी उपले पाथने के लिए गई थी। शाम को वह घर पर लौटा तो पत्नी मौजूद नहीं मिली। सुमन का शव इतनी दूर कैसे पहुंचा, इसको लेकर भी चर्चाएं हैं।

खेत पर गई महिला अगवा, चार नामजद
एक गांव में सप्ताहभर पहले खेत पर गई महिला को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। शनिवार को महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के दो युवकों सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ खेत पर गई थी।

जहां से गांव के वारिस, जावेद और दो अज्ञात युवक उसकी पत्नी को कार में डालकर अपहरण कर ले गए। इसकी जानकारी उसके बेटे ने घर पहुंचकर दी थी। इसके बाद अमित ने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने शनिवार को थाने में पत्नी की अगवा की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी उमेश पंवार के अनुसार महिला के पति अमित की शिकायत पर वारिस, जावेद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें