फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से अगवा छात्र को सिकंदराबाद में फेंका

Wed, 26 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से कार सवार बदमाश हरियाणा से अपहृत छात्र को कार से फेंककर भाग गए। पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। अपहरण की रिपोर्ट हरियाणा में ही दर्ज कराई गई है। हरियाणा के जिला मेवात के गांव नई निवासी सरफराज पुत्र हारून ने बताया कि वह हरियाणा के खेड़ला से डी-फार्मा कर रहा है।

उसके पिता खेतीबाड़ी करते है। उसके पिता ने नूह निवासी उसके मामा इकबाल को 20 हजार रुपये देने के लिए उसे भेजा था। सरफराज ने बताया कि 20 अक्तूबर को वह मामा को रुपये देने गया था। नूह अड्डे पर उतरते ही कार सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उससे 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


सरफराज ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे एक मकान में बंधक बना लिया। उसके मोबाइल से उसकी मां को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस दनकौर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पकड़े जाने के डर से दनकौर बार्डर पर पुलिस पिकेट से पहले कार सवार बदमाश सरफराज को फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


सरफराज ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। कोतवाल ने बताया कि सरफराज के परिजनों ने नूह में अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सरफराज को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें