फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन स्टील कंपनी पर छापेमारी, दो करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Wed, 12 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने सिकंदराबाद स्थित एक आयरन स्टील कंपनी पर छापेमारी कर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी है। विभागीय अफसरों ने दस्तावेज सीज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जांच में टैक्स चोरी का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार के नेतृत्व में सिकंदराबाद स्थित आयरन स्टील कंपनी पर छापेमारी की गई। विभागीय अफसरों ने जांच के बाद करीब दो करोड़ रुपये की कर अपवंचन बिक्री पकड़ी है। कंपनी में रखा गया स्टॉक भी दर्शाए जा रहे रिकॉर्ड से कहीं अधिक था।

इसके अलावा कंपनी द्वारा दिखाई जा रही खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड भी भिन्न मिला। विभागीय अफसरों ने कंपनी के दस्तावेज सीज कर दिए हैं। विभागीय अफसर जब्त दस्तावेजों के आधार पर जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों की जांच के बाद टैक्स चेारी का आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें