फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में मासूम को सिगरेट से दागा

Thu, 14 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला पीरखां में बृहस्पतिवार को एक मीट विक्रेता ने आठ वर्षीय मासूम को चोरी के शक में सिगरेट से बुरी तरह दागा तथा बेरहमी से उसकी पिटाई की। पीड़ित मासूम के पिता ने आरोपियों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जख्मी मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे गई। वहीं, पुलिस एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

फैज के पिता इकराम ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा फैज मोहल्ला पीरखां स्थित एक मीट की दुकान पर करीब 20 दिन से सफाई आदि का कार्य करता है।
विज्ञापन


इकराम के अनुसार मीट विक्रेता का घर दुकान के ऊपर है। उसने फैज के हाथों कपड़े में लिपटे हुए रुपये अपने घर भेजे थे। फैज रुपये देकर आ गया। तभी उसे पानी लेने के लिए भेज दिया।

जब वह पानी लेकर दुकान पर लौटा तो दुकानदार ने उससे कहा कि उसने एक लाख 30 हजार रुपये कपड़े में लपेटकर दिए थे। जिसमें 60 हजार रुपये कम निकले।

फैज पर उसने चोरी कर शक जताया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर सिगरेट-बीड़ी से दागा तथा उसके गुप्त अंगों पर चोट पहुंचाई तथा उसे जान से मारने की धमकी दी।

फैज जब जख्मी हालत में घर पहुंचा तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे तथा पुलिस को दुकानदार सहित तीन लोगों के विरूद्ध तहरीर दी। पुलिस ने फैज का मेडिकल कराया है।

वहीं, डॉक्टर ने बताया कि बाहरी जख्मों के अतिरिक्त फैज कोअंदरूनी चोटें भी आईं हैं। वहीं, एसआई पान सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर और दुकान पर दबिश दी गई है। आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है, एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - हिमांशु गौरव, सीओ गुलावठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें