बदमाशों ने शादी समारोह में शामिल होने आईं महिलाओं समेत पांच लोगों से दिनदहाड़े ज्वेलरी और 50 हजार नगदी लूट ली। पीड़ितों ने चौकी में तहरीर दे दी है। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
सोमवार को आसफपुर गांव निवासी हनीफ खां के दो बेटियों की शादी चिंगरावली रोड स्थिति एक फार्म हाउस पर थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए हनीफ खां के दोस्त रबूपुरा के रंगरेजान निवासी मुवीन अपने परिवार के सदस्य फरजाना, असनारा, साइन, बानो के साथ दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचे।
इसी दौरान करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर मारपीट की और 50 हजार नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं से डेढ़ तोले का कालर, एक जोड़ी कुंडल, एक तोले की झुमकी समेत सोने चांदी के आभूषण लूट लिए।