फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में महिला प्रधान के कपड़े फाड़े

Fri, 23 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान के साथ घर में घुसकर दबंगों ने बदसलूकी की। दबंगों ने महिला प्रधान के कपड़े फाड़ दिए और लोगों को आता देख झूठे केस में फंसवाने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


कोतवाली मे दी गई तहरीर में ग्राम प्रधान ने कहा है कि उनके पति बुलंदशहर में अधिवक्ता हैं। पति की गैरमौजूदगी मे पड़ोसी गांव सिद्धनगला के कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार रात उनके घर में धावा बोल दिया।

आरोपियों ने अश्लील हरकत करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी, प्रधान पति को किसी झूठे केस में फंसवाने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


तहरीर के अलावा आला अधिकारियों को भेजी शिकायत मे प्रधान ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनसे विकास कार्य के लिए आने वाले पैसे में से कमीशन देने के लिए पिछले काफी समय से दबाव बना रहे हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें