फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने किया गैंगरेप

Wed, 28 Jun 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालियों पर गैंगरेप और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह कुछ वर्ष पूर्व सिकंदराबाद निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के दौरान पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। लेकिन उस दहेज से ससुराली खुश नहीं थे।
विज्ञापन


ससुराली आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। मायके वालों ने ससुरालियों को कई बार समझाया और अपनी माली हालत का हवाला देते हुए अतिरिक्त दहेज मांग न करने की मांग की। बावजूद इसके ससुराली नहीं माने। वे लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे।

करीब एक माह पहले देवर व जेठ ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह बात जब ससुरालियों को बताई तो वे मारपीट कर मायके में छोड़कर चले गए। आरोप है कि पीड़िता ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थक हारकर न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।

एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर पति सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दहेज उत्पीडन में पति समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्जः सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विवाहिता ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। मोहल्ला अंसारियान निवासी राधा भारती सैनी ने बताया कि उसकी शादी शिकारपुर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी मेघ सिंह के साथ पांच साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, परिजनों ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग कार व एक लाख कैश की मांग करके उसे प्रताड़ित करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें