फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करने में महिला को लगा धक्का मारपीट, पथराव

Sun, 03 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में डांस करने के दौरान महिला को धक्का लगने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक महिला सहित दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

रविवार सुबह थाना क्षेत्र के जटपुरा में राजाराम के घर के बाहर डीजे बज रहा था। तभी गोपाल पक्ष की एक महिला वहां से चाय लेकर गुजरी। डांस के दौरान धक्का मुक्की में महिला को धक्का लग गया।

विरोध करने पर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट और पथराव में गोपाल, उसके पुत्र बबलू, कैलाश व प्रेम, राजो पत्नी सुरेश तथा दूसरे पक्ष के हरेंद्र पुत्र यादराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गोपाल पक्ष का कहना है कि नरेश पुत्र राजाराम बीडीसी का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गया। तभी से राजाराम पक्ष उनसे रंजिश मानता है।

एसओ मनोज पाठक ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा नहीं है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक पक्ष के वीरपाल, हरेंद्र, लखन, राजाराम, रामवीर, चंद्रपाल व प्रमपाल तथा दूसरे पक्ष से गोपाल, देवीशरण, हरवीर, नितिन, गोविंद, प्रीतम, गुड्डू व रबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें