फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगा चुराया सामान

Sun, 03 Jan 2016 10:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बिरमापुर गांव के मजरा मक्कापुरवा में शनिवार देर रात एक घर की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने 25 हजार रुपये व 1.25 लाख के जेवरात पार कर दिए। इस मामले में इटियाथोक थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के विरमापुर गांव के मजरा मक्कापुरवा के रहने वाले जाहिर अली ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद कमरे व बरामदे में सो गए थे।

देर रात बाउंड्रीवाल फांदकर घर में घुसे चोरों ने एक कमरे की दीवार में सेंध लगा दी और वहां रखे तीन संदूक उठा ले गए, जिसमें 25 हजार रुपये, सोने का झाला, हार, झुमकी व पायल रखी थी।
विज्ञापन


जाहिर के मुताबिक जेवरात उसकी बहू अंजुम, हेमा, बेटी रुबीना व पत्नी आसमीरा थे। जाहिर ने बताया कि रविवार सुबह जब वह सोकर उठे तो चोरी होने की जानकारी हुई।

तीनों संदूक घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में टूटे पड़े मिले। उन्होंने चोरी गए जेवरात की कीमत सवा लाख रुपये बताई है।

इस मामले में जाहिर अली ने इटियाथोक थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक इंतखाब अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें