फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के साथ लूट में चौकी प्रभारी सस्पेंड

Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सस्पेंड - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
ग्यारवां मिल चौकी के पास शुक्रवार दोपहर जहांगीराबाद निवासी दंपति से हुई लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, गश्त के दौरान गैर हाजिर रहने वाले सिकंदराबाद और कोतवाली देहात के 10 पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जहांगीराबाद निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ संजय शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी त्रिवेश के साथ बाइक से दवा लेने बुलंदशहर जा रहे थे। तभी ग्यारवां मिल चौकी के पास अन्य बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर 15 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली।

इसके बाद जब पीड़ित चौकी पर पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मी नदारद मिले। एसएसपी सोनिया सिंह ने चौकी प्रभारी पवन कुमार की इस लापरवाही पर उन्हें सस्पेंड कर दिया। वहीं, शुक्रवार रात में अचानक गश्त पर निकलीं एसएसपी को इलाके के कई पुलिसकर्मी ड्यटी से गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर एसएसपी ने महिला कांस्टेबल सहित कोतवाली देहात का सिपाही नरेश, जेल चौकी इंचार्ज डीपी सिंह, सिपाही सलीम चौधरी, रविंद्र कुमार, राहुल शर्मा, व जोखाबाद चौकी के एचसीपी सतेंद्र, एचसीपी शिव कुमार, एचसीपी सतेंद्र, सिपाही दीपक, जहांगीराबाद थाने की महिला कांस्टेबल रश्मि को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें