नगर के मोहल्ला कोतवाली निवासी सुनील कसेरा के चौदह वर्षीय पुत्र अमन एवं मोहल्ला जगतिया निवासी पुतान लाला की दस वर्षीय पुत्री को तेज बुखार आ गया। जिनकी उपचार की मौत हो गई। सुनील कसेरा के पुत्र की मौत की सूचना पाकर उनके आवास पर बसपा नेता शशिधर मिश्र उर्फ नामे महाराज सहित काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इधर, शनिवार को बुखार पीड़ित तीन बच्चे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए, जिनका उपचार किया जा रहा है।
मैगलगंज क्षेत्र के गांव बल्लीपुर निवासी प्रेमकुमार ने अपनी तीन माह की पुत्री गुड़िया, शहर के उदयपुर निवासी दिनेश कुमार ने अपनी चार माह के पुत्र दिव्यांशु और फूलबेहड़ निवासी मुशीर ने अपनी दो साल की पुत्र रेहान को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।