फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की गर्दन पर चाकू रख घर में लूट

Wed, 16 Dec 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के राम विहार मोहल्ले में मंगलवार रात दो वर्षीय बच्चे की गर्दन पर चाकू रख बदमाशों ने लाखों के गहने और नगदी लूट ली।
विज्ञापन




विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल भी कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद पड़ोसियों की मदद से महिला ने पति को वारदात की सूचना दी।


राम विहार निवासी रोहित पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह रोडवेज बस अड्डे के पास कृष्णा मोबाइल-कंप्यूटर नाम से दुकान चलाते हैं।


घर पर पत्नी प्रीति और उनका दो साल का बेटा अभिराज थे। रोहित ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.30 बजे बेटा दरवाजा खोलकर घर के बाहर निकल आया।


यह देख प्रीति उसे लेने के लिए सड़क पर भागी। इसी बीच मौका पाकर तीन-चार बदमाश उनके घर में घुस गए। जैसे ही प्रीति बेटे को लेकर घर में दाखिल हुई बदमाशों ने उसके हाथ से अभिराज को छीन लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया।


जब प्रीति ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने अभिराज जान से मार डालने की धमकी देकर घर में रखे करीब 5 लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये नगद लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर शोर नहीं मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। डरी सहमी प्रीति ने पड़ोसियों की मदद से रोहित को वारदात की सूचना दी।



‘जो लूटना है लूट लो, मेरे बेटे को छोड़ दो’
अपने लाल की गर्दन पर चाकू रखा देख प्रीति ने बदमाशों के आगे घुटने टेक दिए। हाथ जोड़कर प्रीति बदमाशों के आगे अभिराज की जिंदगी की भीख मांगने लगी।


प्रीति ने कहा कि उन्हें जो लूटना है लूट लें, लेकिन मेरे बेटे को छोड़ दो। बदमाशों ने जब तक घर को नहीं खंगाल लिया तब तक प्रीति के जिगर का टुकड़े को बदमाशों ने बंधक बनाए रखा।


बदमाशों के जाने पर प्रीति थोड़ी देर के लिए बेसुध हो गई। बाद में पड़ोसियों की मदद से पति को सूचना दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें