फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चिता से उठाई लाश, घाट पर भगदड़

Wed, 16 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिता की हत्या कर शव जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता पर रखी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदी घाट पर पहुंची पुलिस को देखकर शव यात्रा शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस की मानें तो भाइयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मदनपुर थाना क्षेत्र के भदिला दोयम गांव निवासी 75 वर्षीय ज्वाला प्रसाद सिंह सीआरपी में सिपाही पद से सेेवानिवृत्त हुए थे। उनके तीन बेटे नरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र और नर्वदेश्वर सिंह हैं। शिक्षक नरेन्द्र सिंह नगर के पिपरा नाजिर वार्ड में मकान बनाकर अपने पिता के साथ रहते हैं, जबकि उनके दोनों भाई गांव पर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, भाइयों में जमीन का विवाद भी चल रहा है। बुधवार की भोर में ज्वाला सिंह की मृत्यु हो गई। नरेन्द्र सिंह अपने पिता को गांव न ले जाकर अंतिम संस्कार के लिए मोहल्ले वालों के साथ भागलपुर कालीचरण घाट पर लेकर चले गए। पिता की मौत की जानकारी जब दोनों बेटों को हुई तो वह सन्न रह गए। गजेंद्र और नर्वदेश्वर ने पिता की हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की। हरकत में आई पुलिस नरेन्द्र सिंह के आवास पर गई। वहां से पता चला कि लोग अंतिम संस्कार के लिए लाश लेकर भागलपुर गए हैं। भागलपुर कालीचरण घाट पर पहुंची पुलिस ने चिता पर रखी लाश को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें