फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखे पकड़े, व्यापारी पर रिपोर्ट

Fri, 21 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
व्यापारी से घर से बरामद पटाखों को देखते एसडीएम व पुलिस अधिकारी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह और सीओ यशवीर सिंह ने गुलावठी में एक व्यापारी के गोदाम और घर में छापा मारकर अवैध पटाखे बरामद किए हैं। व्यापारी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह और सीओ यशवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ गुलावठी में एक व्यापारी के गोदाम और घर पर छापा मारा। व्यापारी के घर से अवैध पटाखे बरामद किए गए। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि व्यापारी के घर से सवा दो कुंतल पटाखे बरामद किए गए है।

बरामद पटाखों में अनार, फुलझड़ी, रॉकेट, चकली, हंटर, बम आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारी के पास कोई लाइसेंस भी नहीं था और व्यापारी ने घनी आबादी में पटाखों का भंडारण किया हुआ था। पटाखों को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ हरेराम सिंह यादव ने व्यापारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


आबादी में पटाखे बेचे तो होगी कार्रवाई
‘कोई दुकानदार आबादी में आतिशबाजी बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ’ यह चेतावनी सीओ चन्द्रधर गौड़ कोतवाली में एसडीएम उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पटाखा दुकानदारों को दी। एसडीएम ने रामलीला मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के पास बालू और पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें