फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से सिर और हाथ गायब, सनसनी

Tue, 07 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कब्रिस्तान में दफनाई गई महिला का सिर और हाथ गायब हो गया। इसका पता सोमवार सुबह चला जब एक हाथ मोहल्ला टांडा के जंगलों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि कुछ जंगली कुत्ते कब्र खोदकर सिर भी ले गए हैं। काफी तलाश के बाद भी सिर का पता नहीं चला। बाद में जंगल में मिले हाथ को दफना दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दस बजे मोहल्ला टांडा और अजीजाबाद की कुछ महिलाएं खेतों पर गईं तो एक ग्रामीण के खेत के बराबर में उन्हें महिला का कटा हुआ हाथ दिखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने एसएसपी को फोन कर दिया। एसएसपी सोनिया सिंह ने इंस्पेक्टर को फोन कर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

जांच में पता चला कि जंगली कुत्ते पास के ही कब्रिस्तान में कब्र खोदकर महिला का हाथ और सिर ले गए हैं। काफी तलाश के बाद भी सिर का  पता नहीं चल सका। महिला के परिजनों ने कब्र खुदवाकर उसे दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें