फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पावास में महफूज नहीं लड़कियां

Sun, 10 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
लक्ष्मी अल्पावास गृह में लड़कियां और महिलाएं महफूज नहीं हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मी अल्पावास गृह में लड़कियां और महिलाएं महफूज नहीं हैं। यह  बात अफसरों की तफ्तीश में पता चला है। सीओ ने कहा है कि मामले में प्रबंधन की मिलीभगत सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अब तक की जांच में सामने आया है कि अल्पावास में लड़कियों की सुरक्षा का बंदोबस्त नहीं है। यही कारण है कि लड़कियां आराम से निकल जाती हैं। वहीं, डीपीओ वीके सिंह ने 14 माह पहले की घटना को ध्यान में रख जांच में लड़कियों की खरीद-फरोख्त का बिंदु जुड़वाया है।

डीपीओ ने बताया कि इससे पहले भी कुछ किशोरियां अल्पावास गृह से गायब हो चुकी हैं। उनमें से एक का अब तक सुराग नहीं लगा है। ऐसा तो नहीं कि साजिश के तहत यह काम किया जा रहा हो। फिर कुछ की बरामदगी दिखाकर फाइल बंद कर दी जाती हो। पिछली बार भी एक किशोरी की तलाश के बाद पुलिस  और अल्पावास गृह ने फाइल बंद कर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में कुछ अहम बिंदु जुड़वाए गए हैं, जिसमें लड़कियों की खरीद-फरोख्त का भी बिंदु शामिल है। - वीके सिंह, डीपीओ

सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रबंधन की मिलीभगत सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। बरामद लड़की से भी पूछताछ होगी।- चंद्रधर गौड़, सीओ, गुलावठी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें