फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की मासूम के साथ युवक ने किया रेप

Fri, 29 Jan 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के गांव में युवक ने सात वर्षीय मासूम को जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद गंभीर हालत में मासूम को जंगल में छोड़ कर भाग गया। 
विज्ञापन


घर पहुंची मासूम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है।

गांव निवासी सात वर्षीय मासूम बच्ची प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। गणतंत्र दिवस पर वह सुबह स्कूल गई थी। दोपहर स्कूल से वापस लौटते समय रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे मिल गया।
विज्ञापन


बहला-फुसलाकर युवक बच्ची को अपने साथ जंगल की तरफ ले गया। जहां पर युवक ने बच्ची के साथ रेप किया। गंभीर हालत में आरोपी युवक बच्ची को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

किसी तरह पीड़िता मासूम बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। बदनामी के डर से परिजन मामले को दो दिन छुपाए रहे।

गांव के ही कुछ लोगों के कहने पर पीड़िता के परिजन बृहस्पतिवार रात को देहात थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मासूम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कई घंटे करना पड़ा अस्पताल में इंतजार  
पीड़िता को लेकर महिला पुलिस और परिजन सुबह जिला महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। लेकिन उनका डाक्टरी परीक्षण नहीं किया गया।

कई घंटे तक परीक्षण कराने का दिलासा स्टाफ देता रहा। जब परिजनों ने आला अफसरों से शिकायत करने की बात कही तब जाकर करीब चार बजे डाक्टरी परीक्षण किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें