फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपियों तक पहुंची एसओजी गाजियाबाद!

Tue, 09 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईवे-91 पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों के गिरेबां तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। यह कामयाबी एसओजी गाजियाबाद को सर्विलांस की मदद से मिली है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस बारे में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, अफसर आरोपियों को पकड़कर जल्द ही एक-दो दिन में बड़ा खुलासा कर सकते हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि 29 जुलाई की रात नोएडा में रहने वाले शाहजहांपुर के दो परिवार नोएडा से शाहजहांपुर तेरहवीं में जा रहे थे। तभी कोतवाली देहात के दोस्तपुर गांव के निकट 5 से 6 बदमाशों ने कार रुकवाकर मां-बेटी से गैंगरेप किया था। पुलिस ने सुतारी निवासी रईस, हापुड़ निवासी शावेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

तब से पुलिस की 10 टीमें भागे हुए आरोपियों को दबोचने में लगी हैं। इनमें एक टीम आईजी की, एसटीएफ, एसओजी गाजियाबाद, एसओजी नोएडा और छह टीमें बुलंदशहर पुलिस की लगी हुई हैं। आरोपियों को न पकड़ पाने के चलते रोजाना पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि एसओजी गाजियाबाद को सर्विलांस के जरिए कामयाबी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें