ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कैश नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। दोपहर में कैश की गाड़ी पहुंची तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं, सिकंदराबाद में भी घंटों लाइन में लगने पर कैश नहीं मिला तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने हंगामा कर रहे हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की।
गुलावठी के सैदपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में भी खातेदारों ने दोपहर बाद कैश न मिलने पर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मोतीबाग स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के सामने सुबह नौ बजे से लोग कतार में खड़े थे। 10 बजे के बाद भी बैंक में कैश बंटना शुरू नहीं हुआ तो लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा।
बैंक स्टाफ ने कैश नहीं होने की बात कही तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बढ़ते हंगामे को देख बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहंी मिली। दोपहर दो बजे के बाद कैश वैन आई तो लोगों को गुस्सा शांत हुआ।
उधर, सिकंदराबाद में केवल पंजाब नेशनल, एचडीएफसी, बैंक ऑफ पटियाला, एसबीआई बैंने ही केवल कैश बंटा। दोपहर बाद एसबीआई को छोड़कर सभी बैंकों का खजाना खाली हो गया। कैश नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा गुलावठी में भी कमोवेश ऐसे ही हालात रहे। सुबह बैंक खुलने से पहले से लाइन में लगे लोग मायूस होकर घर लौटे। हर के चेहरे पर खर्चे के लिए कैश के इंतजाम की चिंता झलक रही थी। सैदपुर स्थित एचडीएफसी बैंक प्रबंधक अजय मलिक का कहना था कि कैश खत्म हो गया। जब कैश आएगा, तभी खातों से निकल सकेगा।