फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ट्रॉला पलटा

Sun, 26 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर संभल लौट रहा कांवड़ियों से भरा ट्रॉला शुक्रवार रात बेकाबू होकर गांव तोरई के पास पलट गया। इस हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से आधा दर्जन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

संभल जिले के रजपुरा थानार्न्गत गांव मेहुआ हसनगंज के 50 से अधिक लोग महाशिवरात्रि पर अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर जल चढ़ाए आए थे। लौटते वक्त उनका ट्राला गांव तोरई भट्टा     मोड़ पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे बेकाबू होकर पलट गया। इसमें करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


इसमें से सात की हालत गंभीर थी इसलिए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। घायलों में वीरेंश (22),  राजकुमार (12), भगवानसिंह (25),  बबीता (21), सत्यपाल (35), चंद्रपाल (40), चंद्रकेश (35), सत्यपाल(30), बाबी (4), नितिन (12), उर्मिलेश (10), विकास (12), मिथलेश (32) शामिल हैं।

इनके अलावा  प्रवीन (8), किरन (20), मलखान (30), शीशपाल (30),     चंद्रवती (4), दीप्ति (6) के गंभीर रूप से घायल होने पर अनूपशहर सीएचसी से जिला अस्पताल     भेजा गया।
विज्ञापन


बस गड्डे में गिरी, हादसा टला
 दिल्ली-बंदायू हाईवे पर एक प्राइवेट बस शनिवार को अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान गड्ढे में जा गिरी। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोंटे आई है। बुलंदशहर रूट की सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस डिबाई की ओर आ रही थी। गांव सबलपुर के निकट एक अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान संतुलन खोने से बस गहरे गड्ढे में जा गिरी। क्रेन मंगाकर बस को निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें