फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Tue, 13 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विवाह समारोह से लौट रहे दिल्ली पुलिस के एक एसआई और तीन पुलिसकर्मी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने चारों को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के एसआई रणवीर सिंह पुत्र छबीलाल निवासी बनियाखेत संभल, हैड कास्टेबल संजीव कुमार पुत्र रामदयाल, गांव सलेमपुर जनपद दौसा राजस्थान, कास्टेबल चंद्र प्रकाश पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव निवाई जिला चौक राजस्थान, कास्टेबल लोकेंद्र मीणा पुत्र छुट्टनलाल, निवासी ग्राम गौड मीणा दौसा राजस्थान सोमवार की रात्रि अलीगढ के कस्बा अतरौली से कार से शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात्रि करीब 11 बजे हाईवे-91 पर ग्राम बिलसूरी में बस से कार में साइड मार दी। इससे कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पलट गई। इसी दौरान बुलंदशहर मीटिंग के बाद पुलिस टीम के साथ लौट रहे कोतवाल जितेंद्र कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर कोतवाल अपनी निजी गाड़ी से घायल पुलिस कर्मियों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराकर आए। बताया गया कि एसआई रणवीर सिंह वसंत विहार थाने में, संजीव कुमार पुलिस लाइन दरियागंज, चंद्र प्रकाश, लोकेंद्र मीणा, पुलिस लाइन माडल डाउन में तैनात हैं।

टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो को रौंदा, एक की मौत
 अलीगढ़ रोड स्थित नारायणपुर गांव के पास टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सोमवार रात करीब दस बजे डिबाई थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र (26) और नागेंद्र दोनों बाइक पर अलीगढ़ से लौट रहे थे।

गांव नारायण पुर के पास तीव्र गति से आ रही टाटा मैजिक ने दोनों को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं नागेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मैजिक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें