फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद ने दलित अध्यापक को पीटा

Sat, 20 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद पूर्व सभासद ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवार अध्यापक की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन


राहगीरों ने किसी तरह अध्यापक को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।  आवास विकास प्रथम निवासी यशपाल पुत्र तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह एक निजी इंटर कॉलेज में अध्यापक है।

19 अगस्त की दोपहर 1.20 बजे वेतन से संबंधित कार्य के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिए घर से चला था। वेतन बिल की फोटो कॉपी कराने के लिए डीएम रोड स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस के सामने कार साइड में लगाकर खड़ी की थी।
विज्ञापन


पीछे से बाइक पर आ रहे पूर्व सभासद रवि कुमार लोधी पुत्र स्वरूप सिंह लोधी निवासी मोहल्ला साठा ने कार में टक्कर मार दी। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत करा दिया। इसके बाद वह डीआईओएस दफ्तर के पास पहुंचे तो पीछे से रवि कुमार अपने चार-पांच साथियों को लेकर पहुंचा।

रवि ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच और मारपीट करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ह
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें