नगर कोतवाली क्षेत्र में दुकान का बैनामा करने के नाम पर एक व्यक्ति से 5.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला सेकिलग्रान
ऊपरकोट निवासी मोहम्मद इस्लाम पुत्र रमजानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी चौक बाजार में एक दुकान है। आधी दुकान का मालिक वह है और आधी दुकान का मालिक सलीम सुल्तान पुत्र एसएम सुल्तान निवासी रेलवे रोड कोल्ड स्टोरेज के निकट है।
इस्लाम बताया कि 15 अगस्त 1999 की सुबह करीब 11 बजे सलीम सुल्तान एक व्यक्ति के साथ उसके घर आया और आधी दुकान को बेचने का प्रस्ताव रखा। जिसकी कीमत छह लाख रुपये तय हुई। सलीम सुल्तान ने कहा कि वह रुपये कैश में लेगा।
विश्वास करके 5.50 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि सलीम सुल्तान ने आज तक बैनामा नहीं किया। इस्लाम ने कहा कि 25 दिसंबर 2015 की दोपहर जब वह अपने रुपये वापस मांगने गए तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया।