फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से खफा सिरसा में ज्वैलर नहर में कूदा, मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
नहर में डूबता व्यक्ति - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जान देने वाले डबवाली के स्वर्णकार जगदीश सोनी मामले में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के स्वर्णकारों के गुस्से ने सियासत का पारा चढ़ा दिया है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए स्वर्णकारों ने पीएम मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सांत्वना देने आए एक भाजपा नेता को खूब खरी-खोटी सुनाई। स्वर्णकारों ने सरकार से मृतक को शहीद का दर्जा देने, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग की है। कांग्रेस, इनेलो ने सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उपरोक्त मांग का समर्थन किया है।

स्वर्णकार जगदीश सोनी का पोस्टमार्टम करवाने के लिए हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के स्वर्णकार शुक्रवार सुबह से ही सिविल अस्पताल में जुटना शुरू हो गए थे। 
विज्ञापन


डबवाली के स्वर्णकार को पड़ा दौरा
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जान देने वाले जगदीश सोनी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि शुक्रवार को एक ओर स्वर्णकार को दौरा पड़ गया, जिसे उपचार के लिए डबवाली से रेफर किया गया। स्वर्णकार संघ डबवाली के महासचिव जगदीप सूर्या के अनुसार स्वर्णकार स्वरूप बांडी भी जगदीश सोनी की तरह लगातार परेशान थे। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आए थे। जैसे ही वापस घर गए तो उन्हें दौरा पड़ गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें