फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

Tue, 23 Feb 2016 12:57 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए डीजीपी जावीद अहमद के आदेश का पालन करते हुए एसएसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही बैंक और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि डीजीपी जावीद अहमद के आदेश पर सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।

अफसर और फोर्स कालाआम चौकी के निकट एकत्र हुए। फ्लैग मार्च कालाआम से होते हुए, मोतीबाग तिराहा, कोतवाली रोड, अस्पताल रोड होते हुए कालाआम चौराहे तक पहुंचा।

इस दौरान रास्ते में पड़े बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीसीटीवी कैमरे, हूटर्स को चैक किया। कमी पाए जाने पर प्रबंधकों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


फ्लैग मार्च में एसएसपी के अलावा एसपी सिटी, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, नगर कोतवाल आरके सिंह, एसआई रवि सहगल, बच्चू सिंह, आरआई अर्जुन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें