फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा टकराने पर बवाल पथराव में पांच घायल

Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला जाटान में बृहस्पतिवार की देर शाम रिक्शा टकराने को लेकर बवाल हो गया। एक समुदाय ने रिक्शा  चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पिटाई से क्षुब्ध होकर दूसरे समुदाय के युवकों ने उनके घरों में घुसकर पथराव कर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गये।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। मोहल्ला जाटान निवासी किशन और विजय जाटव बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे पूले लेकर घर जा रहे थे।

मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक से रिक् शा टकरा गया। रिक् शा टकराने पर किशन और विजय ने उसकी पिटाई कर दी।

पिटाई करने से क्षुब्ध होकर 10-15 युवक एकत्रित होकर नानकचंद के घर पर पहुंचे और वहां पथराव कर दिया। विरोध करने पर अजय, संजीव, दुर्गा, नानक और रामकली पर लाठी-डंडों से हमलाकर उन्हे घायल कर दिया।
विज्ञापन


मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण कस्बे में आग की तरह खबर फ ैल गई। पीड़ितों का आरोप है कि तहरीर लेकर पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने थाने से भगा दिया।
विज्ञापन


बाद में चेयरमैन राजकुमार लोधी पीड़ितों के साथ औरंगाबाद थाने पर पहुंचे और आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी।

बाद में पीड़ितों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित दुर्गा प्रसाद की तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें