फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने दुकान में घुस कर की मारपीट

Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में दीप गैस एजेंसी चलाने वाले एक व्यक्ति की तीन युवकों ने दुकान में घुसकर जम कर पिटाई कर दी। इस दौरान उसके फोरचूनर गाड़ी के शीशे तोड़ कर उसके बंपर को नुकसान पहुंचाया। बाद में उसे जान से मारने धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


पुुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दीप गैस एजेंसी के संचालक गुरदीप सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को देर सायं साढ़े सात बजे जब वह अपनी दुकान पर था तो खापड़ी संडोली का बलबीर, साजन व दीपक उसके दुकान में आकर उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते ही मारपीट करने लगे। यही नहीं दुकान के बाहर खड़ी उसके फोरचूनर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद पत्थर मार कर उसकी गाड़ी का बंपर भी तोड़ दिया।

गुरदीप ने पुलिस को बताया कि इससे पहले ही बलबीर व दीपक ने उसके साथ मारपीट की। वह थाने में मामला दर्ज कराना चाहता था, लेकिन थाने के बाहर काफी संख्या में लोग होने से वह डर कर वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 451, 427 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें