फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता पर बदमाशों ने की फायरिंग

Thu, 27 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान पर बैठे व्यापारी नेता पर मंगलवार रात को बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली से टूटकर शीशा व्यापारी को लगने से वह घायल हो गए। परिजनों ने व्यापारी को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


छह महीना पहले रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी नेता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लव तायल ने बताया कि मंगलवार की रात वह नगर के चौधरीवाडा स्थित अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे थे।

बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उनके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली शीशे में लगने के कारण टूटा हुआ कांच लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


घायल व्यापारी को उसके परिजनों ने उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद बुधवार को लव तायल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस दुकान के बाहर व बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस लोगों से भी जानकारी कर रही है। पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर 17 नवंबर 2016 को बदमाशों ने लव तायल के पिता सुनील तायल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सुनील तायल की हत्या में संजीव जोशी, आमिर, अनस को जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें