फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस की दुकान में लगी आग, व्यापारी झुलसा

Tue, 14 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
दुकान में आग लग गई। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में एक टेंट हाउस व्यवसायी के प्रतिष्ठान में आग लग गई। आग लगने के दौरान दुकान का शटर खोलने के प्रयास में व्यापारी भी झुलस गया। नगर के दरियाबनगर में राजकुमार उर्फ राजू यादव की टेंट हाउस की दुकान है। रविवार की रात को उन्होंने अपनी दुकान बंद की और दुकान के ऊपर बने अपने मकान में चले गए।
विज्ञापन


दुकान के बाहर सो रहे एक कर्मी को अर्द्ध रात्रि को दुकान से धुंआ निकलने का पता चला। शोर शराबे पर दुकान मालिक सहित अन्य लोग एकत्रित हो गए। दुकान का शटर खोलने के प्रयास में व्यवसायी राजकुमार उर्फ राजू यादव भी झुलस गए।

नागरिकों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दुकान में रखा टेंट का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। पीड़ित ने आग से 8 लाख रुपये के सामान की क्षति होने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें