फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता समेत 68 के खिलाफ एफआईआर

Fri, 04 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूठी नसीराबाद में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद मतपेटी सील करने के दौरान हुए विवाद के बाद हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत 68 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इन सभी पर मतदान कर्मियों और पुलिस पार्टी पर धक्का-मुक्की करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

बता दे कि लखावटी ब्लाक के गांव पूठी नसीराबाद में एक दिसंबर को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। 

मतदान के बाद एजेंटों की सामने पीठासीन अधिकारी ने मतपेटी सील कर दी थी। उस वक्त समर्थकों ने प्रत्याशी की गैरमौजूदगी में ही मतपेटियां सील करने को मुद्दा बनाकर हंगामा किया था।  

विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने पथराव कर हाईवे जाम कर दिया था। समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने प्रत्याशी पति और उसके समर्थक मीडियाकर्मी  को पकड़कर पिटाई के बाद गांव से बाहर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


बाद में एसपी सिटी के समझाने पर जाम खोला गया था।  बृहस्पतिवार को भी ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पर धरना देकर पुन: मतदान कराने की मांग की।

पुलिस ने अब जाम लगाने वालों प्रत्याशी पति अर्जुन पुत्र धर्मवीर, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमदत्त लोधी पुत्र रंजीत लोधी, प्रवेन्द्र लोधी, हरेन्द्र लोधी, प्रशांत, देवेंद्र, कुंवरपाल, प्रवीन सहित 68 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


संगीन धाराओ में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। -देवेन्द्र सिंह यादव, विवेचना अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें