रहमापुर स्यावली गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
बता दें कि रहमापुर स्यावली निवासी हरवेंद्र पुत्र राजपाल ने आरोप लगाया था कि छह मार्च की देर शाम गांव के ही धर्मवीर व ओमवीर पुत्रगण जवाहर सिंह, राहुल पुत्र धर्मवीर तथा करणवीर पुत्र जयवीर हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए थे।
इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। लेकिन गोली उनकी भाभी बाला पत्नी इन्द्रपाल को लग गई थी। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि मामला संदिग्ध मालूम हो रहा है।
फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि आपसी रंजिश के चलते दो वर्ष पूर्व भी मोहित और सुनील की हत्या हो चुकी है। इसमें हरवेन्द्र पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया था।