यमुनापुरम कॉलोनी निवासी विधवा ने ससुर और देवर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सास समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह वर्ष 2013 में जेवर निवासी के साथ हुआ था। शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था।
आरोप है कि ससुराली आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। नहीं देने पर आरोपी आए दिन प्रताड़ित करते थे। महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के कुछ दिन बाद ससुर और देवर ने रेप किया।
जबकि सास हरेंद्री ने आरोपियों का साथ दिया। वादात करने के बाद आरोपी कार में लेकर उसे भूड़ चौराहे पर फेंक गए। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।