फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर तौल बंद होने से किसानों ने लगाया जाम

Wed, 12 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सौंझना झांया के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से परेशान किसानों ने बुधवार को हंगामे करते हुए सड़क जाम कर तौल इंचार्ज को बंधक बना लिया। मिल प्रबंधन द्वारा तौल चालू कराने के बाद ही किसान शांत हुए।

केंद्र से गन्ना ना उठने के कारण चार दिन से तौल बंद थी। खेतों में गन्ना सूख रहा है। उपर से बुवाई में भी देरी होती देख नाराज किसानों ने बुधवार को करीब एक सौ वाहनों में गन्ना भर कर क्रय केंद्र पहुंच हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


क्रेंद से तौल इंचार्ज के जाने पर गुस्साएं किसानों ने उन्हें बंधक बना तौल शुरू कराने की मांग करने लगे। किसानों के उग्र तेवर देख इंचार्ज सुधीर कुमार ने अधिकारियों से संपर्क कर तौल चालू कर दी।

गन्ना किसान सुशील चौधरी, हरस्वरूप सिंह, मंगल सिंह, सतीश कुमार, मेघराज सिंह, जुगेन्द्र सिंह, जतिपाल, रामबीर सिंह, सूरज शर्मा, मुकेश शर्मा, मगन पाल आदि ने बताया कि पिछले तीस दिन में केवल 6, 7 व 8 अप्रैल को गन्ने की तौल हुई है।

उन्होंने कहा कि कभी पर्ची नही आती कभी सेंटर से गन्ना ना उठने के कारण तौल बंद रहती है। इससे किसान परेशान है। अनामिका शुगर मिल की व्यवस्था किसान विरोधी है। इसकी शिकायत किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजकर गन्ना विभाग के अधिकारी पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया हैं।

गन्ना लदे वाहनों की लंबी लाइन के कारण खानपुर से इलना मार्ग घंटे बंद रहा।

चार क्रय केंद्रों पर अभी तक नहीं खुला खाता
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। किसानों से सीधे गेहूं खरीदने के लिए तहसील क्षेत्र में बनाए गए पांच क्रय केंद्रों में से चार केंद्रों पर अभी तक खाता नहीं खुल पाया है। शासन के आदेश पर तहसील क्षेत्र में गेहूं की खरीद के लिए पांच क्रय केंद्र बनाए गए है।

इसमें अनाज मंडी सिकंदराबाद, गांव बड़ौदा, सलेमपुर जाट, ककोड़, व झाझर में क्रय केंद्र बनाए गए है। तहसीलदार इंद्रसेन ने बताया कि अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र के अलावा अन्य किसी क्रय केंद्र पर अभी गेहूं नहीं पहुंचा है। मंगलवार तक अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर 685 कुंतल अनाज की खरीदारी की गई थी।
विज्ञापन


केंद्रों का होगा निरीक्षण
गेहूं खरीद की रफ्तार पिछड़ने के कारण अब क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। डीएम ने उन सभी 16 अधिकारियों को क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने का आदेश देकर डेली रिपोर्ट भी मांगी है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण का आदेश दे दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें