फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगावास में किसान की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 Jun 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
रंजीत का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगावास गांव में पशु चोर के रूप में आए हमलावरों ने रंजिशन किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। किसान के भाई ने गांव के तीन लोगों को नामजद कराया है।
विज्ञापन


किसान के भाई अमरजीत पुत्र महीलाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी बाहर आहट होने पर अमरजीत, रंजीत और भतीजा गोविंदा के साथ घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले।

देखा तो कुछ दूरी पर कर्मवीर एवं ऋषिपाल पुत्र कालीचरन व अनिल पुत्र चरन सिंह हथियार से लैस होकर खड़े थे। अभी कोई कुछ समझ पाता तभी आरोपियों ने निशाना लगाकर फायरिंग कर दी। गोली अमजीत के भाई रंजीत (25) पुत्र महीलाल को आकर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित अमरजीत का कहना है कि करीब 10-12 साल पहले उनके खानदान में सूसा की हत्या कर दी गई थी, जिसमें ऋषिपाल आरोपी है। तभी आरोपी उनके परिवार से रंजिश मानते हैं।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि रंजीत के दो भतीजों नरेंद्र और गोविंदा पर रेप का आरोप है। दोनों इस समय जमानत पर हैं। अमरजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें