फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पर आरोपियों को बचाने का आरोप, हंगामा

Mon, 09 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए रविवार शाम मृतका के परिजनों ने सांसद के खिलाफ कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन किया। आक्रोषित लोगों ने सांसद का पोस्टर भी जलाया। लोगों का यह भी आरोप था कि पुलिस सांसद के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन



बता दें कि बुलंदशहर के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी बरखा(20) की शादी 27 नवंबर 2015 को डिबाई निवासी पवन पुत्र हरपाल के साथ हुई थी। पवन गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता है। 5 मई की शाम बरखा ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थी।

मृतका के पिता चरन सिंह ने पति पवन, सास श्यामवती, ननदोई रूप सिंह और जेठ बंटी के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सांसद डॉ. भोला सिंह आरोपियों का साथ दे रहे हैं। सांसद के दबाव के चलते पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन



इसी के चलते परिजन रविवार शाम कालाआम पर एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने सांसद भोला सिंह का पोस्टर जला दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद सभी लोग जिलाधिकारी के पास पहुंचे। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने पीड़ित पक्ष को तीन दिन के भीतर जांच के बाद कार्रवाई कर आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें