फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस बनाकर बांट दिए गए हथियार

Mon, 25 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट की रोक के बावजूद शातिरों ने फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर शस्त्र भी जारी करा दिए। इसका खुलासा पिलखुवा पुलिस ने बुलंदशहर के शस्त्र विक्रेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया। इसके पास से   पुलिस ने सात फर्जी लाइसेंस और इनपर जारी कई हथियार बरामद कर लिए हैं। जबकि लाइसेंस बनवाने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


 पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि 29 जून को पिलखुवा पुलिस ने सफल सिंह विकल और दीपक को दो रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों हथियार फैक्ट्री मेड थे। पुलिस ने दोनों शस्त्रों की जांच कराने के लिए उन्हें कानपुर की आर्डिनेस फैक्ट्री में भेजा था।

कंपनी ने जानकारी दी कि कि दोनों रिवाल्वर चौधरी गन हाउस गढ़ दिल्ली रोड हापुड़ से 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मुकेश और सतवीर के नाम पर खरीदे गए थे। एसपी ने बताया कि सत्यापन के दौरान इनके नाम व पते फर्जी पाये गए। इस मामले की जांच में स्वॉट टीम को लगाया गया था। 
विज्ञापन


शनिवार रात पिलखुवा और स्वॉट टीम को सूचना मिली कि एक कार में फर्जी लाइसेंस मामले का एक आरोपी आ रहा है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन शस्त्र लाइसेंस प्राप्त हुए। एक शस्त्र लाइसेंस बुलंदशहर जिले का था, जिस पर एक रिवाल्वर और 10 कारतूस अंकित थे।

पूछताछ में उसने बताया कि बाबूगढ़ के पूर्व प्रधान और ढाबा स्वामी की मदद से बुलंदशहर के पंडित गन हाउस संचालक से ये लाइसेंस बनवाए थे। ये लाइसेंस बुलंदशहर के पंडित गन हाउस संचालक ने बनवाए थे। एक लाइसेंस पर राइफल गौतमबुद्धनगर के दनकौर निवासी एक युवक को बिक्री कर दी थी।

तीसरा लाइसेंस कोतवाली नगर बुलंदशहर के सतवीर उर्फ चुन्नू के नाम का बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी मुकेश शर्मा निवासी गांव बछलौता थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ को साथ लेकर पंडित गन हाउस पर दबिश दी गई। जहां से गन हाउस संचालक अरुण शर्मा को तीन फर्जी लाइसेंस, सरकारी मुहर और पैड के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान उसकी दुकान पर आए अमित शर्मा निवासी दनकौर थाना गौतमबुद्धनगर को भी फर्जी लाइसेंस और एक राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बाबूगढ़ का पूर्व प्रधान सतवीर उर्फ चुन्नू फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें