हैकर ने ग्राम प्रधान का फेसबुक अकाउंट हैक कर भड़काऊ पोस्ट डाल दी। प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम सुनपेड़ा के प्रधान ठाकुर सील सिंह ने बताया कि हैकर ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर उस पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट की।
सील सिंह ने बताया कि पूर्व में भी उनका अकाउंट हैक कर भड़काऊ पोस्ट डाली गई थी। इसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। सील सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।
एसओ राकेश यादव का कहना है कि इस संबंध में साइबर क्राइम सेल से मदद मांगी गई है। आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।