फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र ने वृद्धा पर किए ताबड़तोड़ वार, मौत

Fri, 07 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पीटा - फोटो : demo
विज्ञापन
घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में बीचबचाव करने पहुंची वृद्धा की भी लाठी-डंडे से उसके पुत्र ने पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जब तक परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मां की मौत से घबराया आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। वृद्धा के छोटे पुत्र ने थाने में मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बाद में सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मद्धोपुर गांव का है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर गांव निवासी सुदर्शन पुत्र विश्वनाथ का अपने छोटे भाई गुलशन की पत्नी से विवाद हो गया। इस पर उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उस समय घर में उसकी वृद्ध मां नेवाती देवी (65) पत्नी विश्वनाथ ही मौजूद थीं।

परिवार के अन्य सदस्य खेत की तरफ गए हुए थे। सुदर्शन की मां नेवाती ने बीचबचाव का प्रयास किया। इससे नाराज सुदर्शन ने अपनी मां पर भी डंडे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। इससे नेवाती गंभीर रूप से घायल होकर भूमि पर गिर पड़ी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। विवाद की जानकारी होते हा परिवारी के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जब तक घायल नेवाती को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती, वह दम तोड़ चुकी थी। पिटाई से मां की मौत होने पर घबराया आरोपी सुदर्शन वहां से भाग खड़ा हुआ। इस बीच गुलशन की सूचना पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी होने पर सीओ समरसिंह यादव ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों तथा ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बाद में गुलशन ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें