सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर निवासी एक परचून के थोक व्यापारी से बदमाशों ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बृहस्पतिवार देर शाम एसएसपी के हस्तक्षेप पर थाना पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
बता दे कि बुलंदशहर की नगर कोतवाली के मोहल्ला राधानगर निवासी गौरव गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता परचून के थोक व्यापारी है। गत 31 मार्च को बदमाशों ने फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उन्हे जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़ित व्यापारी ने औरंगाबाद थाने में दो बदमाशों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। बृहस्पतिवार को एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव के हस्तक्षेप पर थाना पुलिस ने गांव मूढ़ीबकापुर निवासी दो बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
औरंगाबाद कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका है।