फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर बड़ेर से लटकाया

Sat, 02 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर गांव में गुरुवार की शाम महज एक सोने की चेन के लिए पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए भाई के सहयोग से शव को बड़ेर से लटका दिया।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके भाई को नामजद करते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 


कोतवाली नानपारा अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासी कैलाश के साथ रुपईडीहा के आंबा पोखर निवासी सावित्री उर्फ रीता (27) का विवाह चार साल पूर्व हुआ था। विवाह के बाद गौने की रस्म अदा हुई।
विज्ञापन


लेकिन जब सावित्री ससुराल में रहने लगी तो सोने की चेन न मिलने व कम दहेज मिलने की बात कहकर उसकी प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। सावित्री के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि उसने दामाद को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार शाम को भी दामाद कैलाश ने अकारण बेटी सावित्री से विवाद किया। इसके बाद उसे मारापीटा। इसकी जानकारी सावित्री ने फोन से मायके के लोगों को दी। ओमप्रकाश ने बताया कि वह बेटी की ससुराल आने की तैयारी कर रहा था। तभी देर रात पता चला कि बेटी की मौत हो गई।

ओमप्रकाश के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर लाश बड़ेर से लटकती मिली। पैर जमीन से छू रहा था। जिससे पता चल रहा था कि हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के लिए बेटी के शव को बड़ेर से लटकाया गया था। ओमप्रकाश ने बताया कि आस पड़ोस के लोगों ने सावित्री की पिटाई में दामाद कैलाश के साथ उसके छोटे भाई ननकू के सहयोग करने की बात बताई है। जिसके चलते मृतका के पति और देवर को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें