फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, पथराव

Mon, 19 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव बिरौंडी फौलादपुर में मामूली विवाद में युवक के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के घर पथराव भी किया। जिसमें एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी अपनी दो बाइक भी मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बिरौंडी फौलादपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम छह बजे बेटा मोनू बंबे की पटरी पर दौड़ रहा था। तभी गांव धमैड़ा नारा के रहने वाले पांच छह लोग बाइक से बंबे पर आ रहे थे। उन्होंने मोनू को रोककर गाली-गलौंच कर मारपीट की। वहां से गुजरने वाले लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद रात 8.30 बजे धमैड़ा नारा के करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने दरवाजा खोलते ही मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। जिससे घर में बैठे मोनू, नरेंद्र पुत्र खजान और नेमवती पत्नी मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुनकर गांव के लोग आ गए। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी अपनी दो बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।  चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

रंजिश में युवक पर किया हमला
नगर कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चार लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ऊपरकोट निवासी माजिद पुत्र जहीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सारिक पुत्र हाजी अख्तर व बिलाल पुत्र सारिक निवासी ऊपरकोट उससे रंजिश मानते हैं। 18 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे वह पुरानी तहसील पर खड़ा था। इसी दौरान सारिक और बिलाल दो अन्य लड़के के साथ गाड़ी से वहां पहुंचे। चारों ने लाठी-डंडों और तमंचे की बट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

इससे माजिद को काफी चोटें आईं हैं। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उधर, नगर कोतवाली पोसीराम शर्मा ने बताया कि सारिक पुत्र हाजी अख्तर और बिलाल पुत्र सारिक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो पक्षों में मारपीट में चार गिरफ्तार
स्याना के मोहल्ला अंबेडकर गली में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सचिन, विशाल, जगवीर व नितिन आपस में झगड़ा करके मारपीट कर रहे थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें