फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरगन से किशोर को मारी गोली, तनाव

Fri, 23 Jun 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहल्ला देहली दरवाजा में बृहस्पतिवार की शाम स्वीमिंग पुल में नहाने गए एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में एयरगन से एक किशोर की बाजू में गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।

मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी अमन सैनी पुत्र रामसरन सैनी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे स्वीमिंग पुल के पास नहाने के लिए  खड़ा हुआ था। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक नहाने के लिए जा पहुंचा। वहां युवक ने फिल्मी स्टाइल में एयरगन से गोली चला दी। गोली वहां खड़े अमन सैनी की बाजू में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। गोली चलने की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। वहां मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण रोष फैल गया। किसी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ औरंगाबाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को आनन-फानन में सीएचसी लखावटी ले गये।
विज्ञापन


वहां इमरजेंसी रूम का ताला लगा हुआ मिला। जिस कारण पीड़ित के परिजनों ने चिकित्सकों के प्रति रोष फैल गया। बाद में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर चेयरमैन राजकुमार लोधी, बजरंग दल के जिला संपर्क प्रमुख दीनू अग्रवाल, कांग्रेसी नेता महीपाल सैनी, व्यापार मंडलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता थाने पर पहुंचे। पीड़ित के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि आरोपी फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें