फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी पर बीच रास्ते में फूंक दी बाइक

Sat, 12 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला, स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का इलाज कराने आए किसान ने आपस में ही कहासुनी होने पर गुस्से में खुद की बाइक को आग के हवाले कर दिया। जब नशा टूटा तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही पत्नी को साथ लेकर खिसक गया।
विज्ञापन


 
ईसनपुर गांव निवासी रमेश शनिवार को चांदपुर चुंगी स्थित एक क्लीनिक पर पत्नी को लेकर इलाज कराने आया था। रमेश शराब के नशे में धुत था।


इसी दौरान उसका पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इससे गुस्से में आकर रमेश ने अपनी बाइक को सरेआम आग के हवाले कर दिया।


जब धू-धू कर बाइक जलने लगी तो उसका नशा टूटा। इसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले पत्नी को लेकर खिसक गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें