फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास परिचित ने ही दी थी डॉक्टर की सुपारी

Tue, 22 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
doctor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नर्सिंग होम पर कब्जा करने के लिए डा. एनएम चौहान की हत्या किसी खास परिचित या पारिवारिक सदस्य ने ही भाड़े के शूटर से सुपारी देकर कराई थी। पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा हो गया है। शूटर 50 हजार रुपये में तय हुआ था। एसएसपी सोनिया सिंह बुधवार को पूरे मामले का खुलासा प्रेस कांफ्रेस में करेंगीं।
विज्ञापन



बता दें कि 13 नवंबर की शाम सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर ककोड़ में चौहान नर्सिंग होम में घुसकर बाइक सवार हमलावार ने गोली मारकर डा. एनएम चौहान की हत्या कर दी थी। मृतक के साले ने दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसएसपी सोनिया सिंह की फटकार के बाद सीओ सिकंदराबाद ने भी थाने में डेरा डाल लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉ. एनएम चौहान की हत्या में किसी परिचित का हाथ है।
विज्ञापन


वह डा. एनएम चौहान के नर्सिंगहोम पर कब्जा करना चाहता था। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सुल्तानपुर निवासी सोनू जाट को डा. एनएम चौहान की हत्या करने के लिए 50 हजार की सुपारी दी थी। 30 हजार रुपये एडवांस दिए थे। बाकी 20 हजार रुपये काम करने के बाद देने के लिए तय हुए थे।

घटना वाले दिन वह बाइक लेकर नर्सिंग होम के बाहर खड़ा था और सोनू जाट ने नर्सिंग होम में घुसकर डा. चौहान को गोली मारी थी। घटना के बाद दोनों भाग गए थे। घटना के बाद से शूटर सोनू अपने 20 हजार रुपये के लिए बार-बार हत्यारोपी को फोन कर रहा था।

पुलिस ने कॉल ट्रेस कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बताया कि सोनू जाट हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर का पारिवारिक सदस्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें