फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस हुई अलर्ट चला चेकिंग अभियान

Wed, 31 May 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली, एनसीआर में आतंकियों के घुसने की संभावना की खुफिया सूचना के बाद जारी हुए अलर्ट के बाद जनपद पुलिस भी हरकत में आ गई है। एसएसपी के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। साथ ही होटल, ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मंगलवार दोपहर देश की सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया विभाग से जानकारी मिली कि कुछ आतंकी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घुसने की फिराक में हैं। आतंकियों के घुसपैठ का प्रयास करने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। सूचना के बाद जनपद पुलिस भी हरकत में आ गई।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर कालाआम, धमैड़ा अड्डा, भूड़ चौराहा, स्याना अड्डा, डीएवी तिराहा, मऊखेड़ा फाटक और शिकारपुर तिराहा समेत कई स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस हर उस वाहन की तलाशी ले रही है जो उसे संदिग्ध दिखाई दे रहा है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि होटल, सराय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सभी थाना-चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें