फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चाकू मारकर खुद आत्महत्या की कोशिश

Wed, 31 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर इलाके में घरेलू कलह के कारण एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। करीब 10 वार करने के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते उसकी बेटी मौके पर पहुंच गई और उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राम गोपाल शर्मा (50) परिवार के साथ घड़ौली डेयरी फॉर्म में रहता है। परिवार में पत्नी मंजू और तीन बच्चे हैं। राम गोपाल का दूध का कारोबार है। सोमवार देर रात बच्चे पहली मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर राम गोपाल का अपनी पत्नी मंजू से झगड़ा हो गया।

गुस्से में आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से मंजू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने करीब 10 वार किए। पत्नी के अचेत होते ही आरोपी ने वहीं फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। इसी दौरान राम गोपाल की बड़ी बेटी नीचे आ गई। उसने मां को खून से लथपथ और पिता को फंदा लगाते देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन


पड़ोसी घर आ गए। राम गोपाल को फंदे से उतार लिया गया। बाद में मंजू व राम गोपाल को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दिए बयान में राम गोपाल की बेटी ने बताया है कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें