फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को डीआईजी बताकर अफसरों को धमका रहा था गार्ड

Mon, 06 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फोन पर खुद को डीजाईजी बताकर सीओ सिटी, सीओ सिकंदराबाद और एसओ महिला थाना को धमकाने वाले सिरफिरे को एसओजी टीम ने दबोच लिया है। शातिर दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह मूलरूप से जनपद संतकबीर नगर का रहने वाला है। शराब के नशे में फर्जी आईडी पर लिए सिम से पुलिस अधिकारियों को फोन पर धमकाता था।

पुलिस ने उसके पास से मोबाइल और चार सिम बरामद किए हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति 920566 1314 से तथाकथित डीआईजी आलोक सिंह बनकर पुलिस अधिकारियों को उनके सीयूजी नंबर पर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन


पांच दिन पहले ही आरोपी ने महिला थाने में तैनात कांस्टेबल रोशीला मुतैना ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने बताया कि छह फरवरी की सुबह 10.30 बजे जानकारी मिली कि पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाला आरोपी रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। एसओजी टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल और चार सिम बरामद किए गए।

आरोपी की पहचान सुनील पांडेय पुत्र सुदामा निवासी गांव मनोरतपुर थाना महदावल जिला संत कबीरनगर के रूप में की गई। आरोपी सुनील ने बताया कि वह अविवाहित है और चार सालों से दिल्ली के कैलाशपुरी स्थित राहुल वर्मा नामक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है।

रोज शराब पीकर रौब जमाने के लिए पुलिस अधिकारियों को कॉल करके धमकाता था। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हेलो- महिला हेल्प लाइन-1090 से डीआईजी आलोक सिंह बोल रहा हूं...
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सुनील पांडेय जब पुलिस अधिकारियों को फोन मिलाता था तो आत्मविश्वास के साथ बोलता था कि मैं महिला हैल्प लाइन-1090 से डीआईजी आलोक सिंह बोल रहा हूं। जब एसओ महिला थाना और कांस्टेबल रोशीला ने बात कीं तो उनसे अभद्रता करने के बाद फोन काट दिया था।

इसके बाद एक मार्च को सीओ सिटी प्रीति सिंह व सीओ सिकंदराबाद के सीयूजी नंबर पर फोन कर धमकाते हुए एसओ महिला थाना और महिला कांस्टेबलों की शिकायत की गई।

फर्जी आईडी पर लिया था सिम
पुलिस ने जब मोबाइल नंबर की जांच तो पता चला कि जो आईडी लगी है वह जनपद मथुरा के थाना छाता निवासी भगत सिंह पुत्र रामकिशन की है। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसने फर्जी आईडी पर यह नंबर खरीदा था।

मौसी के लड़के से मिले पुलिस के सीयूजी नंबर
सुनील ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का यूपी पुलिस में है। उससे जानकारी मिली कि पुलिस अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर 945440 से शुरू होते हैं। जिसके बाद सुनील ने पुलिस अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया।

आईजी नवनीत सिकेरा से एसएसपी ने की बात
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि एसएसपी सोनिया सिंह को जब यह पता चला कि कॉल करने वाला खुद को महिला हेल्पलाइन का डीआईजी आलोक सिंह बोल रहा है तो सोनिया सिंह ने महिला हेल्प लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा से फोन पर डीआईजी आलोक सिंह के बारे में जानकारी ली। लेकिन उन्होंने आलोक सिंह नाम के किसी डीआईजी के होने की जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


40 से ज्यादा अधिकारियों को धमका चुका है सुनील
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जांच में पता चला कि सुनील पांडेय बुलंदशहर समेत करीब 40 पुलिस अधिकारियों को 200 से अधिक कॉल कर धमका चुका है। सुनील की लिस्ट में दो मजिस्ट्रेटों के नंबर भी शामिल हैं। यह जानकारी सुनील के नंबर की कॉल डिटेल से सामने आई। कई जनपद की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें