फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य की कार से ब्रीफकेस उड़ाया

Fri, 22 Jul 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जब थाने के बाहर से चोरी होने लगे तो फिर और क्या उम्मीद की जा सकती है। आप नेता डॉ. कुमार विश्वास के भाई और डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की कार में से चोरों ने गुलावठी थाने के सामने से ब्रीफकेस उड़ा दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राचार्य की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और कवि डॉ. कुमार विश्वास के भाई डॉ. विकास शर्मा शुक्रवार शाम करीब चार बजे बुलंदशहर से मेरठ अपने आवास के लिए निकले। शाम करीब पौने पांच बजे गुलावठी थाने के सामने उनकी कार में पंक्चर हो गया था। कार ड्राइवर स्टेपनी बदलने लगा।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा गर्मी अधिक होने के कारण छांव में खड़े हो गए। पंक्चर लगने के बाद जब वह कार में लौटे तो ब्रीफकेस गायब था। डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि ब्रीफकेस में नगदी के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। वह थाने के सामने पंक्चर होने पर रुके थे। जब गाड़ी में लौटे तो ब्रीफकेस गायब था।
विज्ञापन


थाने के सामने से हुई चोरी ने पुलिस की भी पोल खोल दी है। जब थाने के बाहर से भी कोई सुरक्षित नहीं है तो और स्थानों पर क्या स्थिति होगी। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है।  किसी जरूरी काम के लिए जल्दी होने के कारण तहरीर नहीं दी गई है।

 मामला संज्ञान में नहीं है। पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - राममोहन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें