फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बोलीं, हमें बेचना चाहती है मां

Tue, 28 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
बेटियां बोलीं, हमें बेचना चाहती है मां - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अहार क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों ने अपनी मां पर उन्हें बेचने का आरोप लगा लगा सनसनी फैला दी । इस मामले में डीएम ने एसएसपी को जांच का आदेश दे दिया है। वहीं डीएम से शिकायत करने के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकली दो लड़कियों में से एक लड़की को महिला ने दबोच लिया। इससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनें मंगलवार को डीएम आंजनेय कुमार सिंह के सामने पेश हुई। बेटियों ने अपनी मां पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी मांग का चरित्र ठीक नहीं है। मां के पास आवारा किस्म के लोगों को जमावड़ा रहता है।

मां उनको बेचने का कई बार प्रयास कर चुकी है। मां के साथ रहने वाले लोग भी उन पर बुरी नजर रखते हैं। डीएम ने दोनों बच्चियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी को जांच का आदेश दे दिया है। वहीं डीएम के सामने दुखड़ा सुनाने के बाद दोनों बहने जैसे ही कलक्ट्रेट से बाहर निकली। आरोप है कि उनकी मां ने एक बहन को अपने आदमियों से पकड़वा लिया।
विज्ञापन


दूसरी बहन रोते बिलखते फिर डीएम के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। डीएम ने तत्काल कोतवाल को घेराबंदी के लिए लगा दिया।  डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच का आदेश एसएसपी को दे दिया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें