एक विवाहित बेटी ने पिता पर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने और मारपीट का आरोप लगाया है। थाने से शिकायत दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता के खिलाफ रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि फरीदाबाद निवासी पड़िता ने कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पिता पर रेप का आरोप लगाया है।
पहले पीड़िता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके चलते पीड़िता मायके में रह रही थी। अब पीड़िता ससुराल पहुंच गई है।
उसने मायके में रहने के दौरान अपने पिता पर दूध में नशीली दवाएं मिलाकर दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट, गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।